लुधियाना, निखिल दुबे : थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल, नकदी लूटने वाले दो बदमाशों को काबू किया है। दोनों आरोपी नशे की पूर्ति के लिए तेजधार हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों को बीते दिन फोकल प्वाइंट रेंज की पुलिस चौंकी इंडस्ट्रियल एरिया के इंचार्ज एसआई जगतार सिंह ने समेत पुलिस पार्टी के काबू किया है। आरोपियों के बारे में जानकारी देते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया गिरफ्तार दोनों आरोपी यूपी के रहने वाले हैं जोकि फोकल प्वाइंट के मोहल्ला जीवन नगर में रहते हैं। एक आरोपी की पहचान अरविंद शर्मा और दूसरे आरोपी की पहचान आशु शर्मा के रूप में हुई है। बीते दिन पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के बाद दोनों को आरएनडी कॉलेज फोकल पॉइंट फेस 5 की बैक साइड से काबू किया है। आरोपियों से वारदातों में इस्तेमाल किया गया काले रंग का स्प्लेंडर बाइक, विभिन्न मार्क के तीन मोबाइल और दो दातर बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया। आगे की जांच में सामने आया आरोपी अरविंद शर्मा के खिलाफ पहले भी एक चोरी, छीना झपटी का ममला है। दोनों नशा करने के आदी हैं, और पूर्ति के लिए राहगीरों को दात दिखाकर लूटपाट करते हैं।
