kaushlendra Pandey/
नई दिल्ली। सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर आज देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस पावन अवसर पर देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अधर्म, अन्याय और अत्याचार के खिलाफ गुरु तेग बहादुर जी का साहसिक संघर्ष, सिख धर्म को स्व-संस्कृति की रक्षा का प्रतीक बनाता है।
गृह मंत्री ने कहा, “कट्टरपंथी आक्रांताओं के सामने संस्कृति और स्वाभिमान के लिए अडिग रहने वाले गुरु का बलिदान, मानव समाज को अनंतकाल तक स्वधर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन और बलिदान एक ऐसी अमर गाथा है जो समाज को न केवल अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है, बल्कि आत्मबल और आस्था की शक्ति का भी परिचय कराता है।
गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान न केवल सिख समुदाय, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए एक महान प्रेरणा है। उनका प्रकाश पर्व देश को समरसता, सहिष्णुता और आत्मबल का संदेश देता है।
Country Inside News Agency | नई दिल्ली



























