अररिया में सत्ता संरक्षित माफिया का आतंक! पुलिस टीम पर हमला, तेजस्वी यादव बोले – ये है मोदी जी का महामंगलराज
Kaushlendra Pandey/
अररिया, बिहार। अररिया जिले में एक बार फिर माफियाओं का बोलबाला देखने को मिला जब पुलिस टीम पर खुलेआम हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला सत्ता संरक्षित माफिया गिरोह द्वारा किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, “ये है मोदी जी का महामंगलराज, जहाँ माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और कानून की रक्षक पुलिस भी सुरक्षित नहीं।”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में जंगलराज नहीं, बल्कि ‘माफियाराज’ कायम हो चुका है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और इस हमले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
घटना को लेकर आमजन में भी आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी?
Country Inside News Agency | अररिया/पटना