पटना, 20 अप्रैल 2025।युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में युवा लोजपा (रा) ने माई समीकरण—महिला और युवा—को केंद्र में रखकर चुनाव में उतरने की रणनीति बनाई और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने की जबकि संचालन प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा ने किया। बैठक में वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि युवा लोजपा समाज के हर वर्ग के युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए संकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में चल रहे जनहित और राज्यहित के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
पाण्डेय ने घोषणा की कि कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवा लोजपा (रा) कम से कम 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही चिराग पासवान को बिहार से चुनाव लड़ाने की मांग को भी मजबूती से रखा गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, शाहनवाज अहमद कैफी, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, विष्णु पासवान, संजय सिंह, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय सिंह, आईटी सेल अध्यक्ष अमित रानू, अल्पसंख्यक सेल अध्यक्ष सलीम साहिल, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय कुमार, अनुशासन समिति अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा पदाधिकारी मौजूद रहे।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी





























