लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाक़ात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की गई।
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच सुशासन, लोकतंत्र की मजबूती और संसद की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने श्री हरिवंश का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
यह भेंट पूरी तरह से औपचारिक और शिष्टाचारपूर्ण रही, लेकिन दोनों नेताओं के बीच विचारों का आदान-प्रदान काफी सार्थक बताया जा रहा है।
रिपोर्ट: सौरभ निगम
(स्पेशल करेस्पॉन्डेंट, Country Inside News Agency





























