लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की आठ वर्षों की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश एक माफिया-मुक्त, गुंडा-मुक्त और दंगा-मुक्त राज्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने इन वर्षों में बदलाव की उस नई तस्वीर को देखा है, जहाँ सुशासन और विकास सर्वोच्च प्राथमिकता बन चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “नए उत्तर प्रदेश” की पहचान अब किसानों के सम्मान, महिलाओं की गरिमा, व्यापारियों की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी से होती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि राज्य सरकार स्थानीय परंपराओं और हुनर को बढ़ावा देने के लिए ODOP (One District One Product), विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसे कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू कर रही है, जिससे राज्य के लाखों हस्तशिल्पियों और कारीगरों को आर्थिक मजबूती मिल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों के लिए मिसाल बन गया है।
रिपोर्ट:सौरभ निगम
(स्पेशल करेस्पॉन्डेंट, Country Inside News Agency)
लखनऊ ब्यूरो




























