गृह मंत्री अमित शाह ने दी महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं, कहा – “छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती ने देश को दी दिशा और दृष्टि”
नई दिल्ली, कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी:गृह मंत्री अमित शाह ने ‘महाराष्ट्र दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र केवल एक भूभाग नहीं, बल्कि यह भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की पुण्यभूमि है, जिसने सदैव राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई है।
अपने शुभकामना संदेश में अमित शाह ने कहा, “चाहे स्वधर्म की रक्षा का संकल्प हो, लोककला की समृद्ध परंपरा हो, कृषक संस्कृति का संवर्धन हो या देश की आर्थिक समृद्धि – महाराष्ट्र ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया है।”
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बहन-भाई राष्ट्र के प्रति अपने अटूट प्रेम और कर्मठता के लिए जाने जाते हैं। यह प्रदेश न केवल ऐतिहासिक गौरव से समृद्ध है, बल्कि आज भी सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहा है।
गृह मंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करते हुए कहा, “महाराष्ट्र दिवस पर मैं इस वीरभूमि के वासियों की निरंतर उन्नति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना करता हूँ। छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी देशभक्ति और सुशासन के प्रेरणास्रोत हैं।”
मराठी में भी गृह मंत्री ने संदेश दिया:
“सांस्कृतिक पुनःजागरणाची पुण्यभूमी महाराष्ट्रवासियांना महाराष्ट्र दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा. स्वधर्माच्या रक्षणाचा संकल्प असो, लोककला असो, शेती संस्कृतीचा विकास असो किंवा देशाची आर्थिक समृद्धी असो, महाराष्ट्राने देशाच्या इतिहासात उल्लेखनीय भूमिका बजावली आहे. महाराष्ट्रातील माझ्या बंधू भगिनी अतूट प्रेम आणि कर्मठता यासाठी प्रसिद्ध आहेत. महाराष्ट्र दिनाच्या निमित्ताने छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या भूमीवरील वासियांना अखंड उन्नती आणि समृद्धीची कामना करतो.”