सौरभ निगम, लखनऊ से रिपोर्ट/उत्तर प्रदेश की धरती पर आज एक विशेष अवसर देखने को मिला जब माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी का राज्य में आगमन हुआ। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वयं उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक अभिनंदन प्रकट किया। यह मुलाकात राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत और प्रशासनिक मजबूती के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं ने देश और प्रदेश की समृद्धि को लेकर सकारात्मक विचार साझा किए। उपराष्ट्रपति का यह दौरा प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।




























