Kaushlendra Pandey, पटना से रिपोर्ट/राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद मरहूम मोहम्मद शाहबुद्दीन साहब के यौमे वफ़ात पर आज पूरे राजद परिवार ने गहरी श्रद्धांजलि और ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की। पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें एक निडर, जुझारू और जनप्रिय नेता के रूप में याद किया।
राजद के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मोहम्मद शाहबुद्दीन का राजनीतिक योगदान और उनके सामाजिक कार्य हमेशा स्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में विशेष दुआ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली पर विचार साझा किए गए।
राजद परिवार ने उनके प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि पार्टी उनके सपनों के बिहार की दिशा में कार्य करती रहेगी।




























