रिपोर्ट: कौशलेन्द्र पाण्डेय, पटना/दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब 2004 से 2009 तक राजद कांग्रेस के साथ केंद्र की सत्ता में थी, तब जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाई गई?
ललन सिंह ने कहा, “उस समय यदि लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार से जातीय जनगणना की मांग करते और समर्थन वापस लेते, तो सरकार गिर जाती। लेकिन 2004 से 2009 तक राजद के नेता सत्ता में चुपचाप बैठे रहे।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने 2010 में लोकसभा में जातीय जनगणना पर विचार करने का आश्वासन दिया था, कमेटी बनी, सर्वे हुआ, लेकिन रिपोर्ट आज तक जारी नहीं की गई।
ललन सिंह ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बतौर सांसद और फिर मुख्यमंत्री रहते हुए लगातार जातीय जनगणना की वकालत की। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार को कोई साइडलाइन नहीं कर सकता, वो सामाजिक न्याय की आवाज हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA सरकार ने जातीय जनगणना कराने का जो निर्णय लिया है, वह ऐतिहासिक है और इससे योजनाएं बनाने में सरकार को ठोस आधार मिलेगा।
बाइट: “यह ऐतिहासिक फैसला है, अब जातीय आधार पर योजनाएं बनेंगी और सबका साथ-सबका विकास संभव होगा।” – ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री
#LalanSingh #TejashwiYadav #JatiyaJanganana #NitishKumar #NDA #BiharPolitics #CountryInsideNewsAgency#LalanSingh #TejashwiYadav #JatiyaJanganana #NitishKumar #NDA #BiharPolitics #CountryInsideNewsAgency



























