राजकुमार की ग्राउंड रिपोर्ट /वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर गांव के निवासी सत्य प्रकाश ने भारतीय वन सेवा (UPSC – Indian Forest Service) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 10 प्राप्त कर बिहार का नाम गौरवान्वित किया है।
सत्य प्रकाश, एक डाक सहायक के पुत्र हैं। उन्होंने बेंगलुरु स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी Synopsys में एथिकल हैकर के रूप में कार्य किया, जहाँ उन्हें आकर्षक वेतन मिल रहा था। लेकिन देश सेवा के जुनून के चलते उन्होंने अपनी उच्च वेतन वाली नौकरी छोड़ दी और UPSC की तैयारी में जुट गए।
उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और वे 67वीं BPSC परीक्षा में ब्लॉक पंचायती पंचायतीराज पदाधिकारी (BPRO) पद के लिए चयनित हुए। वर्तमान में वे पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड में BPRO के पद पर कार्यरत हैं।
सत्य प्रकाश की यह यात्रा युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है कि लगन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।


























