कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली।आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात की जानकारी स्वयं गृहमंत्री ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की।
श्री शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सादर प्रणाम निवेदित किया। उनके कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण से निरंतर प्रेरणा मिलती है।”
इस भेंट को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि यह औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन इसे आगामी नीतिगत चर्चाओं और केंद्रीय योजनाओं की रूपरेखा से भी जोड़ा जा रहा है।
राष्ट्रपति भवन में हुई इस भेंट के दौरान दोनों महानुभावों के बीच विविध समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी

























