रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/भोपाल मुख्य ब्यूरो, 1 जून 2025 — अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर एक भावनात्मक ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ने समाज से आह्वान किया कि वह सभी बच्चों को स्नेह, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, “अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस प्रेरित करता है कि सभी बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, उन्हें स्नेह और सहयोग के साथ समानता से अवसर दिए जाएं। आइए, इस अवसर पर हम संकल्प लें कि शोषण, अपराध, बाल मजदूरी और कुपोषण जैसे सामाजिक अभिशापों से बच्चों को बचाएंगे और उन्हें प्रगति करने में मदद करें।”
मुख्यमंत्री के इस संदेश को सोशल मीडिया पर व्यापक समर्थन मिल रहा है। बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रहे कई संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस ट्वीट की सराहना की है और इसे बच्चों की सुरक्षा व विकास के लिए एक सकारात्मक पहल बताया है।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस हर साल 1 जून को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें एक समतामूलक व सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी आपसे भी अपील करता है कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करें, उन्हें शिक्षा, पोषण और सुरक्षा प्रदान कर देश के भविष्य को संवारें।

























