सौरभ निगम/मदुरै, 10 जून 2025: भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में DMK सरकार पर भ्रष्टाचार और तमिल संस्कृति की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राज्य में परिवर्तन का बिगुल फूंका है। मदुरै में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि DMK सरकार के व्यापक भ्रष्टाचार ने तमिलनाडु को आर्थिक रूप से पंगु बना दिया है, वहीं तमिल भाषा और संस्कृति के प्रति उसकी उदासीनता ने लोगों से उनकी अस्मिता और गौरव भी छीन लिया है।
बैठक में राज्य, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता अब तमिलनाडु में एक भ्रष्टाचार-मुक्त, सुशासनयुक्त मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के गठन के लिए कमर कस चुके हैं।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि तमिल गौरव की पुनर्स्थापना और जनहितकारी शासन देने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने आगामी चुनावों के लिए तैयारियों का संकल्प लिया। नेताओं ने बताया कि भाजपा तमिलनाडु की जनता को पारदर्शी शासन और सांस्कृतिक सम्मान के साथ एक नई दिशा देने के लिए तैयार है।





























