रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून 2025 को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, साथ ही विशाखापट्टनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।
PM मोदी का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
बिहार (सिवान):
प्रधानमंत्री सिवान में जल, रेल और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
मरहौड़ा रेल कारखाने में बने अत्याधुनिक लोकोमोटिव को प्रधानमंत्री झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह लोकोमोटिव गिनी गणराज्य को निर्यात किया जाएगा।
ओडिशा (भुवनेश्वर):
भुवनेश्वर में पीएम मोदी ₹18,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी और जनकल्याण से जुड़े कार्य शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश (विशाखापट्टनम):
प्रधानमंत्री 21 जून को विशाखापट्टनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।
इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” रखी गई है, जो व्यक्ति और धरती के स्वास्थ्य के बीच संतुलन व समरसता पर बल देती है।
सरकार का उद्देश्य:
इस दौरे का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना, औद्योगिक उत्पादन को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।



























