रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी | नई दिल्ली/देश की पंचायतों को डिजिटल रूप से और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय और #BHASHINI (नेशनल लैंग्वेज ट्रांसलेशन मिशन) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) हुआ है, जिससे अब ग्रामीण भारत को eGramSwaraj पोर्टल की सुविधाएं रियल-टाइम में अपनी भाषा में मिलेंगी।
अब हर पंचायत की जानकारी मातृभाषा में
इस साझेदारी का लक्ष्य है कि देश के करोड़ों ग्रामीण नागरिक अपनी भाषा में पंचायत की योजनाओं, बजट, खर्च और विकास कार्यों की जानकारी पा सकें। इससे ग्रामवासियों को न केवल जानकारी मिलेगी, बल्कि भाषा के कारण होने वाली बाधाएं भी दूर होंगी।
केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा:
“सूचना और सेवा के बीच कोई भाषा रुकावट नहीं होनी चाहिए। BHASHINI और eGramSwaraj की साझेदारी ग्रामीण सशक्तिकरण को नई उड़ान देगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि eGramSwaraj के जरिए अब तक करोड़ों रुपये का पारदर्शी और डिजिटल भुगतान हुआ है, और अब यह पोर्टल भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होकर ग्रामीण भारत को और करीब लाएगा।
क्यों है यह महत्वपूर्ण?
पंचायत स्तर पर भाषा समावेशिता को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल भारत की जड़ों को मिलेगा मज़बूती
ग्रामीण लोग अपनी भाषा में योजना समझकर सीधी भागीदारी कर सकेंगे
भ्रष्टाचार और भ्रांति पर लगेगा लगाम.





























