प्रियंका भारद्वाज, बेंगलुरु।कर्नाटक में आम के घटते दामों से परेशान किसानों को अब राहत मिलेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि आम उत्पादक किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।
किसानों को बाजार मूल्य और लागत मूल्य के अंतर की राशि का भुगतान केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करेगी, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान न हो और वे स्वाभिमान से खेती जारी रख सकें।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है और “एक भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।” इस फैसले से हजारों आम उत्पादकों को राहत मिलेगी, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ इस वर्ष मंडियों में आम के दाम बहुत नीचे चले गए।
इस योजना का क्रियान्वयन शीघ्र ही किया जाएगा, और इसके लिए दोनों सरकारें मिलकर कार्य योजना तैयार कर रही हैं।
🔗 विस्तृत जानकारी यहां पढ़ें
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, कर्नाटक ब्यूरो



























