सौरभ निगम, नई दिल्ली ब्यूरो |केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज देशभर के डाक और सॉर्टिंग सहायकों के साथ एक विस्तृत संवाद सत्र आयोजित किया। यह विशेष बैठक देश के सभी 23 डाक परिमंडलों से आए प्रतिनिधियों के साथ हुई, जो डाक विभाग (DoP) की रीढ़ माने जाते हैं।
सत्र के दौरान मंत्री सिंधिया ने प्रत्येक कर्मचारी की बात को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं फीडबैक को गंभीरता से लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन अनुभवजन्य सुझावों को भविष्य की नीतियों और विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा, “आप सभी डाक विभाग के असली आधार स्तंभ हैं। आपकी सेवा भावना और फील्ड अनुभव हमारे लिए अमूल्य हैं। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर हम एक अधिक सक्षम, पारदर्शी और जनहितैषी डाक व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं।”
बैठक में डाक सहायकों ने जमीनी स्तर की समस्याओं, तकनीकी सुधारों, कार्य स्थितियों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की। मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि मंत्रालय इन पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेगा और समुचित निर्णय लिए जाएंगे।
इस संवाद सत्र को नीतिगत पारदर्शिता और कर्मचारी भागीदारी की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
पूरा विवरण पढ़ें:
🔗 pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2141636
Filed by: Country Inside News Agency, New Delhi




























