प्रियंका भारद्वाज /नई दिल्ली: भारत में शहरी हवाई परिवहन (Urban Air Mobility – UAM) की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए CSIR-NAL और CSIR-NPL ने संयुक्त रूप से “Unified Airspace Management & Allied Technologies” पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग जगत के अग्रणियों, शिक्षाविदों, नियामकों, ऑपरेटरों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाकर शहरी हवाई यातायात के क्षेत्र में मौजूद अवसरों और चुनौतियों पर मंथन करना है।
CSIR-NAL ने शहरी हवाई टैक्सी जैसे दो-सीटर एयर व्हीकल के डिज़ाइन और विकास सहित, Unified Airspace Management और Urban Air Traffic Management से जुड़ी तकनीकों पर कार्य करने का प्रस्ताव रखा है।
यह कार्यशाला भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से आयोजित की गई।
📌 रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























