Kaushlendra Pandey:मोतिहारी ब्यूरो, बिहार। आज मोतिहारी की ऐतिहासिक धरती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 7200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े कार्य शामिल हैं, जो बिहार के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई। इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और राज्य की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार होगा।
इन विकास योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को नई दिशा मिलेगी। इससे न केवल लोगों की आजीविका सशक्त होगी, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राज्य को दी गई इन योजनाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे बिहार को समृद्धि की दिशा में मजबूत प्रोत्साहन मिलेगा।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)





























