CM योगी के स्वच्छता मॉडल को मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर को मिला ‘सफाई मित्र सुरक्षित शहर’ में तृतीय स्थान और 5-स्टार रेटिंग
सौरभ निगम:गोरखपुर ब्यूरो / एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25 के अंतर्गत गोरखपुर को ‘सफाई मित्र सुरक्षित शहर’ श्रेणी में तृतीय स्थान और Garbage Free Cities श्रेणी में 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि जनपदवासियों की सक्रिय भागीदारी और नगर निगम की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित समारोह में नगर निगम गोरखपुर के महापौर व नगर आयुक्त ने पुरस्कार ग्रहण किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि “यह स्वच्छ, स्वस्थ व हरित गोरखपुर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी नागरिकों, नगर निगम कर्मचारियों और सफाई मित्रों को शुभकामनाएं दीं।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)