रिपोर्ट:सौरभ निगम। आज पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जे॰पी॰ गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे आधुनिक पार्क का निरीक्षण किया गया। यह पार्क पटना स्मार्ट सिटी परियोजना का अहम हिस्सा है और इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह स्थल गंगा नदी के किनारे स्थित है, ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पार्क के विकास के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को पार्क की संरचना, हरियाली, बैठने की सुविधा, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन जैसे सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
गंगा के जलस्तर पर भी नजर
इसके बाद गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने पटना और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्हें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहने को कहा गया है।
सरकार का उद्देश्य:
सरकार का मकसद है कि पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित रखते हुए नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराए जाएं। यह पार्क न केवल मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि गंगा नदी के सौंदर्य और संरक्षण को भी बढ़ावा देगा।
(यह रिपोर्ट कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के लिए तैयार की गई है।)




























