प्रियंका भारद्वाज | रांची/रांची की जाम की समस्या से निजात दिलाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में झारखंड सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने रांची के लिए तीन महत्त्वपूर्ण सड़क एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इन परियोजनाओं में शामिल हैं:
🔹 अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर – यह फ्लाईओवर शहर के व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक दबाव को कम करेगा और आवागमन को तेज बनाएगा।
🔹 करमटोली-मोराबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर एवं रिंग रोड तक फोर लेन सड़क – यह कॉरिडोर शहर के उत्तरी हिस्से को जोड़ने में सहायक होगा, जिससे समय की बचत और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
🔹 रांची रेलवे स्टेशन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन सड़क परियोजना – यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक बेहतर और सुगम आवागमन का रास्ता तैयार होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से रांची की ट्रैफिक समस्या में व्यापक सुधार होगा और विकास की रफ्तार को भी गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से रांचीवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और शहर की अधोसंरचना और मजबूत होगी।
#CMHemantSoren #Jharkhand #RanchiDevelopment #FlyoverProject #SmoothTraffic #RoadConstruction #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी


























