Kaushlendra Pandey:पटना। बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र सोमवार को प्रारंभ होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव एवं विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री का यह कदम संसदीय परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्धारित समय पर विधानमंडल पहुंचे और दोनों सदनों के प्रमुखों से मुलाकात कर मॉनसून सत्र को सफल, गरिमामय और रचनात्मक बनाने की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर सामान्य चर्चा भी हुई।
सत्र के पहले दिन सरकार व विपक्ष दोनों की सक्रियता देखने को मिली। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार का मॉनसून सत्र कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा में रहेगा।
(रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, पटना)


























