Kaushlendra Pandey/गया, 13 अगस्त।आगामी 22 अगस्त को गया में होने वाली मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से टाउन हॉल में “एनडीए कार्यकर्ता बैठक” आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री श्री प्रेम कुमार एवं श्री संतोष कुमार सुमन, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह, विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, विधायक श्री बीरेंद्र सिंह, विधान पार्षद श्री अनिल शर्मा, विधान पार्षद श्री जीवन कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी


























