सीमाओं से परे स्वास्थ्य : सहयोग ही मज़बूत मेडिकल डिवाइस इकोसिस्टम की कुंजी – अमित अग्रवाल
सौरभ निगम /नई दिल्ली, 23 अगस्त 2025 (कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी) :“स्वास्थ्य की कोई सीमाएँ नहीं होतीं, सहयोग ही मज़बूत मेडिकल डिवाइस इकोसिस्टम की कुंजी है” — यह बात फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने कही। वे “Leveraging Inter-sectoral Networking for Med-Tech Innovations” विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह सत्र “Health Research and Innovations in Public Health: Exchange of Good Practices across RESEARCH Platform” पर आधारित दो दिवसीय South East और South Asia Regional Meet का हिस्सा था।
इस बैठक का आयोजन Regional Enabler for South and Southeast Asia Research for Health (RESEARCH) Platform के अंतर्गत किया गया है। इसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच एकजुटता, ज्ञान-साझाकरण और सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि स्वास्थ्य अनुसंधान और पब्लिक हेल्थ इनोवेशन्स को मज़बूती मिल सके।
अमित अग्रवाल ने कहा कि भारत में मेडिकल टेक्नोलॉजी का भविष्य तभी सुरक्षित होगा जब उद्योग, शोध संस्थान, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और नीति-निर्माता एक साझा मंच पर आकर मिलकर काम करेंगे।