स्नेहा सिंह/कोलकाता, 23 अगस्त 2025 (कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी) :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता में आयोजित विशाल जनसभा को ऐतिहासिक करार दिया। रैली में उमड़े अपार जनसमर्थन पर उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से प्रतिक्रिया दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा – “कोलकाता की रैली में अपार संख्या में आए अपने परिवारजनों के स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। उनका जोश और जज्बा बता रहा है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन तय है।”
पीएम के इस ट्वीट ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह भर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री की यह रैली बीजेपी की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है।



























