पटना -समाचार ब्यूरो, 24 अगस्त 2025 :राजनीतिक सरगर्मी के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। जदयू प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने दोनों नेताओं की मोटरसाइकिल यात्रा को “दिखावा, स्टंट और बचकाना लापरवाही” करार दिया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को उच्च श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, इसके बावजूद सड़क पर इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना प्रदर्शन सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी है और जनता को गुमराह करने वाला राजनीतिक ड्रामा मात्र है।
जदयू प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि जब देश और राज्य में गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, तब विपक्षी नेता जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बचकाने स्टंट कर रहे हैं।
डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि राजनीति जिम्मेदारी का मंच है, न कि सड़क पर “स्टंटबाजी” दिखाने का मैदान।
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी 📰




























