पटना /बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने भाजपा के मौन धरना पर टिकी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जितना -अपसंस्कृति और गाली गलौज वाली भाषा भाजपा नेताओं ने की है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण जिस तरह से डीएनए, राहुल गांधी जी की मां श्रीमती सोनिया गांधी जी को कांग्रेस कीविधवा, ममता बनर्जी को दीदी औ दीदी और मंगलसूत्र चीन वाले बच्चा पैदा करने वाले घुसपैठिए आपकी जमीन कब्जा कर लेंगे मुजरा जैसी भाषा बोलने वाले कभी इस तरह के मामले पर मौन धरना नहीं दिए।
इतना ही नहीं भाजपा के विधायक जनक सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी जी की मां और बहन को जिस तरह से गालियां दी ,यह सब होने देखा। उसपर भाजपा की ओर से एक शब्द नहीं कहा जाता है, क्योंकि भाजपा की पहचान ही गाली गलौज और
अपसंस्कृति वाली भाषा की रही है तभी तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कहते हैं की गाली का डिक्शनरी हमारे पास है। और बिहार के दोनों डिप्टी सीएम कहते हैं कि हमारी पहचान ही गाली-गलौज वाली भाषा से ही बनी है और आज यहां तक हम उसी भाषा के कारण पहुंचे हैं।




























