(समाचार रिपोर्ट – कौशलेन्द्र पाण्डेय-पोलिटिकल एडिटर-CIN)/जनता दल यूनाइटेड की बिहार प्रदेश प्रवक्ता एवं डुमराव विधानसभा की प्रत्याशी रही अंजूम आरा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा से मुलाकात बेहद सुखद और सार्थक रही। इस मुलाकात में डुमराव के विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अंजूम आरा ने कहा कि डुमराव की जनता ने हमेशा जदयू पर भरोसा किया है और पार्टी नेतृत्व की प्रतिबद्धता के बल पर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को नई ऊँचाई मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री झा का मार्गदर्शन डुमराव को विकास की नई राह दिखाने वाला साबित होगा।
उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि डुमराव की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकता है। अंजूम आरा ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से अपील की कि वे एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएँ।
इस मुलाकात को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है और सभी को उम्मीद है कि आने वाले समय में डुमराव के विकास की रफ्तार और तेज होगी।




























