राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामाशीष राय की प्रेसवार्ता
सौरभ निगम/लखनऊ, 15 सितम्बर 2025/आज राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामाशीष राय ने बताया कि पार्टी ने संगठन को मजबूत करने एवं आगामी पंचायत चुनाव तथा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल आपदा की घड़ी में सदैव जनता के साथ खड़ा रहा है। इसी क्रम में पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए लखनऊ से राहत सामग्री भेजने का कार्य आज सम्पन्न हुआ।
डॉ0 राय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जी ने सबसे पहले पंजाब बाढ़ आपदा में मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने दिल्ली से किसान ट्रस्ट के माध्यम से राहत सामग्री भेजी और आर्थिक सहायता पहुंचाई। उसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी योगदान कर लखनऊ से राहत सामग्री रवाना की।
पंजाब बाढ़ आपदा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि पंजाब के बाढ़ पीड़ित परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाए। रालोद परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कठिन समय में पीड़ितों के साथ खड़ा है।” उन्होंने कहा कि यह राहत सामग्री वहां ज़मीनी स्तर पर काम कर रही समितियों तक पहुंचाई जाएगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि यह राहत सामग्री राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से एकत्र की गई है। उन्होंने कहा कि रालोद केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में भी अग्रणी है।
डॉ0 राय ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संगठन को गतिशील एवं प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम तय किए गए हैं –
- 30 सितम्बर 2025 – प्रदेश के सभी 75 जिलों में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
-
31 अक्टूबर 2025 – सभी जिलों में संगठन की बैठक होगी तथा सरदार पटेल जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
-
2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक – राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह का कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश में 7 बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।
-
31 अक्टूबर 2025, बस्ती – सरदार पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी जयन्त सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।
-
पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए – सभी जिलाध्यक्षों को 5 सदस्यीय समिति गठित कर शीघ्र ही प्रदेश मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
-
31 अक्टूबर 2025 तक – राष्ट्रीय लोकदल के सभी प्रकोष्ठ अपने-अपने क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न कर लेंगे।
इस प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, महासचिव रमावति तिवारी,श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, एम ए आरिफ, पी के पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एल प्रेमी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश सचिव अफसर अली, प्रमोद शुक्ला, रामगोपाल चंदेल, सम्राट सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी आदि पार्टी के