धर्मेंद्र की रिपोर्ट। पालीगंज विधानसभा सीट से जन सुराज ने डॉ श्याम नंदन शर्मा को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा, 15 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह के द्वारा की गई।
टिकट की औपचारिक घोषणा के बाद, डॉ श्याम नंदान शर्मा ने आज बुधवार को अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस वार्ता को संबोधित उन्होंने कहा कि वे जन सुराज के सिद्धांतों और प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
श्याम नंदान ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ और व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन है। हम हर घर तक जन सुराज के मुद्दे, विचार और संकल्प लेकर जाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचारमुक्त शासन हमारे प्रमुख एजेंडे रहेंगे।
इस प्रेस वार्ता में जन सुराज के जन सुराज पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने श्याम नंदान को बधाई दी और पालीगंज में पार्टी को मज़बूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


























