Kaushlendra Pandey/गोपलगंज/हथुआ। एनडीए गठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। सोमवार को भोरे विधानसभा सीट से एनडीए समर्थित जनता दल यूनाइटेड (JDU) उम्मीदवार बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने हथुआ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मंत्री सुनील कुमार ने नामांकन से पहले रोड शो निकाला और जनता से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि – “यह चुनाव विकास बनाम झूठ की राजनीति का है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जो प्रगति की है, उसे जारी रखना हमारी प्राथमिकता है। जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।”
नामांकन के समय एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ मंत्री सुनील कुमार का स्वागत किया। बता दें कि भोरे विधानसभा सीट एनडीए के लिए अहम मानी जाती है।





























