Kaushlendra Pandey/पटना। आज बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री आवास, पटना में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात NDA के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियों और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे जिनमें केंद्रीय मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान, जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, भाजपा बिहार प्रभारी श्री विनोद तावड़े तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल शामिल रहे।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में NDA की एकजुटता, चुनावी सीट बंटवारे और रणनीतिक रोडमैप पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के बाद गठबंधन के नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिया कि NDA मजबूती के साथ बिहार चुनाव में उतर रहा है और नेतृत्व को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है।
जद (यू) सूत्रों ने संकेत दिया कि बिहार में “नीतीश मॉडल” के विकास कार्यों और सुशासन पर NDA संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगा। वहीं भाजपा नेता ने भी इसे सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि NDA “पूरी तरह एकजुट” है।
सोशल मीडिया हैशटैग:
#EkjutNDAEkjutBihar
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited #NDA
#25Se30FirSeNitish


























