Kaushlendra Pandey, पटना ब्यूरो/पटना जिले में कुल 5,677 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ मतदाताओं के स्वागत के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
इनमें 541 महिला प्रबंधित, 49 आदर्श, 14 दिव्यांग (PwD) और 3 युवा प्रबंधित मतदान केंद्र शामिल हैं।
जिला प्रशासन, पटना ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएँ और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि “मतदान का दिन हर्ष और सशक्तिकरण का दिन है।”
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि 6 नवंबर को गर्व से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
हर मतदाता की भागीदारी ही लोकतंत्र की सच्ची ताकत है।
‘मेरा वोट – मेरा अधिकार, मतदान जरूर करेंगे हम!’ का संदेश पूरे जिले में गूंज रहा है।
SVEEP कार्यक्रम के तहत जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Election Commission of India और Chief Electoral Officer, Bihar ने मतदान को उत्सव की तरह मनाने की अपील की है।



























