Kaushlendra Pandey, पटना/बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना ने आज महिला अधिकारियों द्वारा संचालित जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष (All-Women District Election Control Room) का निरीक्षण किया।
इस नियंत्रण कक्ष की स्थापना का उद्देश्य है कि 6 नवंबर को पटना जिले में मुक्त, निष्पक्ष और घटना-मुक्त (Free, Fair & Incident-Free) मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने मतदान से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और उपस्थित महिला पदाधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि पटना जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर निर्बाध, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
नियंत्रण कक्ष में शिकायत निवारण, वेबकास्टिंग, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान दलों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।
यह नियंत्रण कक्ष पूरी तरह महिला अधिकारियों द्वारा संचालित होगा, जो बिहार में महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल पेश करेगा।
डीईओ-सह-डीएम, पटना ने कहा कि “मतदान का दिन लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर गर्व का अनुभव करें।”
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि 6 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचकर वोट ज़रूर डालें।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं के स्वागत के लिए बूथ स्तर पर सुविधाजनक व्यवस्था की है।
SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले में जारी है ताकि अधिक से अधिक मतदान हो सके।
“मेरा वोट–मेरा अधिकार, मतदान ज़रूर करेंगे हम!”

























