Kaushlendra Pandey -पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने पारिवारिक बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। तेजस्वी यादव ने वोट डालने के बाद कहा कि अब समय है बदलाव का, नया बिहार बनाने का। उन्होंने जनता से अपील की कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, सुशासन, रोजगार और विकास के लिए बड़ी संख्या में मतदान करें।
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं को नौकरी चाहिए, किसानों को सम्मान चाहिए और जनता को सुरक्षा व सुविधा चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार नए बिहार के निर्माण के लिए वोट देगी। मतदान के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने भी लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने की अपील की।
तेजस्वी ने कहा — “वोट करें बदलाव के लिए, वोट करें विकास के लिए।”
(रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)





























