Kaushlendra Pandey/नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री, 26 मंत्रियों संग एनडीए सरकार की धमाकेदार शुरुआत
बिहार ने आज एक बार फिर इतिहास रचा है। करोड़ों बिहारवासियों की आशाओं, विश्वास और आकांक्षाओं को सम्मान देते हुए माननीय नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार की मजबूत शुरुआत की।
आज के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में कुल 26 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। नई मंत्रिपरिषद में शामिल नाम इस प्रकार हैं:
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय
दिलीप कुमार जायसवाल
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
नितिन नवीन
रामकृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
मो. जमा खान
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
दीपक प्रकाश
यह दिन पूरे बिहार के लिए गर्व और उत्साह का प्रतीक बन गया, जब प्रचण्ड जनाधार से बनी एनडीए सरकार ने राज्य की बागडोर संभाल ली। विश्वास, सुशासन और विकास के पर्याय नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सेवा और समर्पण की एक नई मिसाल पेश की है।
डबल इंजन की सरकार के मजबूत नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकास की यह यात्रा अब और तेज गति पकड़ेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है और विश्वास जताया है कि एनडीए सरकार बिहार के विकास और सुशासन के संकल्प को नई ऊंचाई देगी। बिहारवासियों ने इस स्थिर और विकासोन्मुख सरकार का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।




























