गोवा से बड़ी खबर/IFFI Goa 2025 के दौरान अभिनेता अनुपम खेर द्वारा ली गई मास्टरक्लास में “Giving up is not an option” विषय पर बेहद प्रेरक सत्र देखने को मिला। खेर ने अपने करियर की शुरुआती संघर्षपूर्ण यात्रा, फिल्म सारांश में भूमिका खोने और दोबारा पाने की कहानी को विस्तार से बताया।
अनुपम खेर ने कहा कि असफलता व्यक्ति को नहीं, सिर्फ घटनाओं को परिभाषित करती है। उन्होंने कहा कि “फेलियर एक इवेंट है, इंसान नहीं।” मास्टरक्लास के दौरान उन्होंने कई उदाहरण अपनी जिंदगी से साझा किए और उपस्थित लोगों को दृष्टिकोण बदलने की सलाह दी।
खेर ने अपने पिता की सीख का भी जिक्र किया जब स्कूल में कम नंबर लाने पर उनके पिता ने उन्हें डांटा नहीं, बल्कि सुधार की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि यही सीख आज तक उनके जीवन का आधार बनी हुई है।
मास्टरक्लास के अंत में अनुपम खेर ने सभी युवाओं और फिल्म के छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में कठिनाइयाँ असल में हमारी कहानी को मजबूत बनाती हैं और हार मान लेना कभी विकल्प नहीं होना चाहिए।
#IFFIGoa #IFFI2025 #IFFI56



























