Kaushlendra Pandey/भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह बैठक अत्यंत सकारात्मक रही, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा, नवाचार, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने इन क्षेत्रों में मिलकर काम करने के नए अवसर तलाशने पर जोर दिया।
भारत और इटली ने आतंकवाद के वित्त पोषण से मुकाबला करने के लिए संयुक्त पहल की भी घोषणा की। इस महत्वपूर्ण और समयोचित कदम को दोनों नेताओं ने मानवता की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। यह पहल वैश्विक स्तर पर आतंकवाद और उसके नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई को और सशक्त बनाएगा.
























