Kaushlendra Pandey/पटना। बिहार की 18वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के अवसर पर आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी विधानसभा पहुँचे, जहाँ उन्होंने सभी नवनिर्वाचित एवं वर्तमान माननीय विधायकों से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सदन में पहुँचकर सभी सदस्यों का अभिनंदन किया और नए सत्र में रचनात्मक, जनहितकारी एवं विकासोन्मुख कार्यों की उम्मीद जताई।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। उनके अलावा कई मंत्रीगण तथा वरिष्ठ अधिकारी भी विधानसभा पहुँचे और सत्र की कार्यवाही में शामिल हुए।
सरकार ने इस सत्र को राज्य की नीतिगत प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दल मिलकर जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।
#BiharVidhanSabha #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited





























