CIN /रामेश्वर महाविद्यालय के परीक्षा विभाग के समर्पित कर्मी जयशंकर सहनी उर्फ़ लड्डू जी के असामयिक निधन से पूरा महाविद्यालय परिवार मर्माहत है । उनकी आत्मा की शांति के लिए महाविद्यालय के प्रांगण में प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र – छात्राओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया ।
जयशंकर सहनी उर्फ़ लड्डू जी ने लंबे समय तक उन्होंने महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दीं । परीक्षा विभाग के तमाम चुनौतीपूर्ण कार्यों को वे हँसते – हँसते पूरा कर लेते हैं । समय के साथ सबके साथ तालमेल बैठाकर वे अपना काम करते थे । ये बातें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) श्यामल किशोर ने बहुत दुःखी होकर कही ।
महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रजनी रंजन ने बहुत भावुक होकर रुंधे गले से जयशंकर सहनी के योगदान की चर्चा की । डॉ. रजनी ने कहा कि बहुत लंबे समय से उन्होंने हमारे साथ काम किया । जो भी दायित्व उन्हें सौंपा गया शत प्रतिशत उसे उन्होंने पूरा किया । समय के पाबंद और व्यवहार कुशल जयशंकर जी के दिवंगत होने से महाविद्यालय परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदा नंद सहनी ने कहा कि लड्डू जी के साथ काम करते समय कभी कोई समस्या नहीं हुई वे संस्था के लिए बेहद उपयोगी व्यक्ति थे । उनके अवसान से हम सभी मर्माहत हैं । इस दुखद अवसर पर पूरा महाविद्यालय परिवार शोक संतप्त है । सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उनके प्रति अपनी शब्दांजलि अर्पित की ।




























