Kaushlendra Pandey /पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई दूसरी कैबिनेट बैठक में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिली बैठक में तीन नए विभागों के गठन, कर्मचारियों के वेतन–पेंशन लाभ, दो जिलों को नागरिक सुरक्षा जिला घोषित करने सहित कई बड़े निर्णय लिए गए
तीन नए विभाग गठित
- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग – युवाओं के लिए रोजगार व प्रशिक्षण अवसर
-
उच्च शिक्षा विभाग – कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता सुधार
-
सिविल विमानन विभाग – बिहार में एयर कनेक्टिविटी व एविएशन सेक्टर विकास
तीन विभागों के नाम बदले
पशु एवं मत्स्य संसाधन → डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
श्रम संसाधन विभाग → श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग
कला संस्कृति एवं युवा → कला एवं संस्कृति विभाग
गया और मुंगेर नागरिक सुरक्षा जिला घोषित
गया और मुंगेर को नागरिक सुरक्षा जिला घोषित किया गया
दोनों जिलों में 14 नए पद सृजन की मंजूरी
पर्यावरण व पर्यटन से जुड़े फैसले
पटना जू के विकास और टिकटिंग सिस्टम सुधार के लिए नई समिति का गठन
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के लिए 15 करोड़ रुपये कॉरपस फंड स्वीकृत
सरकारी कर्मचारियों को राहत
छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को 5% डीए बढ़ोतरी
पांचवें वेतनमान वालों को 8% वृद्धि
30 जून को रिटायर होने वाले कर्मियों को भी लाभ
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निकायों के बिजली बकाये भुगतान हेतु 400 करोड़ रुपये स्वीकृत
दस्तावेज लेखक नियमावली 2025 लागू – लेप्र प्रभावित व्यक्तियों को भी अनुमति
भिक्षावृत्ति निवारण नियम में संशोधन – “कोढ़” और “पागल” शब्द का प्रयोग नहीं
ई-साक्ष्य प्रबंधन नियमावली को मंजूरी
BAS अधिकारी सुधीर कुमार बर्खास्त
BSF शहीद इम्तियाज के पुत्र को अनुकंपा पर नौकरी.




























