Kaushlendra Pandey।वंदे मातरम् पर जारी बहस के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भावुक शब्दों में राष्ट्रगीत की महत्ता पर जोर दिया। एक कार्यक्रम के दौरान चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान त्याग, संघर्ष और राष्ट्रीय चेतना के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वंदे मातरम् ने आज़ादी के आंदोलन में लोगों में जोश और देशभक्ति की अलख जगाई थी। इसी गीत ने लाखों क्रांतिकारियों को संघर्ष के लिए प्रेरित किया और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ खड़े होने का हौसला दिया।
मोहन चरण माझी ने राष्ट्र गौरव से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी वंदे मातरम् के इतिहास और इसके महत्व से अवगत कराना जरूरी है, ताकि देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक पहचान सदैव मजबूत बनी रहे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन पर तालियों से स्वागत किया और राष्ट्रगीत के सम्मान को राष्ट्रीय भावना से जोड़कर देखने की बात कही।




























