कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी।भारत में रोजगार, डिजिटल स्किलिंग और AI आधारित ट्रेनिंग को नई गति देने के उद्देश्य से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस MoU का मकसद देश में नौकरी के अवसर बढ़ाना, AI स्किलिंग को प्रोत्साहित करना और युवाओं को भविष्य की तकनीक आधारित नौकरी के लिए तैयार करना है। अवसरों और टेक्नोलॉजी के इस साझे प्रयास को भारत की डेमोग्राफिक क्षमता को वैश्विक प्रतिस्पर्धा योग्य workforce में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि यह साझेदारी भारत की जनसांख्यिकीय क्षमता का सर्वोत्तम उपयोग कर डिजिटल स्किल्ड और फ्यूचर-रेडी मानव संसाधन तैयार करने में सहायक होगी। उन्होंने इसे रोजगार सृजन और तकनीकी दक्षता विकसित करने की अहम पहल बताया।
वहीं माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने भारत की सामाजिक सुरक्षा संरचना की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी भारत को Employment Digital Public Infrastructure के निर्माण के अगले चरण में तकनीकी सहयोग देगी।
MoU के मुताबिक माइक्र

























