ग्वालियर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया।
अमित शाह ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी महान वक्ता, संवेदनशील कवि, लोककल्याण को समर्पित नेता थे और उन्होंने आधुनिक भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि अटल जी का विजन आज भी देश के विकास पथ को दिशा दे रहा है।
गृह मंत्री ने समिट के माध्यम से मध्य प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की बात कही और राज्य को निवेश व रोजगार का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर दिया।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























