Kaushlendra Pandey =नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संथाली भाषा में अनूदित भारतीय संविधान का विमोचन किया। यह संविधान विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा पहली बार प्रकाशित किया गया है।
संथाली भाषा को वर्ष 2003 में 92वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। संथाली भारत की सबसे प्राचीन प्रयोग में रहने वाली भाषाओं में से एक है, जिसे झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय बोलते हैं।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी

























