सारण। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर बिहार पुलिस लगातार सशक्त पहल कर रही है। इसी क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत गरखा थाना क्षेत्र में Women Empowerment कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जीविका दीदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिला-केंद्रित पुलिसिंग, अभया ब्रिगेड, ‘आवाज दो’ अभियान, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, महिला हेल्प डेस्क, डायल-112 (24×7) सहित त्वरित पुलिस सहायता एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस की मदद लें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज को सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सकता है। बिहार पुलिस महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार, गृह विभाग, बिहार सरकार तथा सारण पुलिस की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।


























