पटना। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/कोहरे के मौसम में जरा-सी लापरवाही भी बड़ी सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। कम दृश्यता के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन और सावधानीपूर्वक वाहन चलाना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
बिहार पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय धीमी गति, हेड लाइट ऑन, हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें और ट्रैफिक सिग्नल व नियमों का पूरी तरह पालन करें।
अधिकारियों ने बताया कि थोड़ी-सी सावधानी न केवल आपकी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी बचा सकती है। बिहार पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।
#BiharPolice #RoadSafety #FogAlert #SafeRiding #TrafficAwareness #FollowTrafficRules
Home Department, Govt. of Bihar | Information & Public Relations Department, Government of Bihar





























