बेंगलुरु।एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘एयरोनॉटिक्स 2047’ का शुभारंभ
बेंगलुरु। कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी/एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘एयरोनॉटिक्स 2047’ का शुभारंभ 4 जनवरी 2026 को बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (सीएबीएस) में हुआ। संगोष्ठी का उद्घाटन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने किया।
इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में स्वदेशी एयरोनॉटिकल तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और समयबद्ध डिलीवरी पर विशेष जोर दिया।
संगोष्ठी में देशभर से आए वैज्ञानिकों, रक्षा विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। इसमें भविष्य की वैमानिकी तकनीक, उन्नत विमान डिजाइन, एवियोनिक्स, प्रणोदन प्रणाली और स्वदेशी रक्षा उत्पादन जैसे विषयों पर मंथन किया जा रहा है।
‘एयरोनॉटिक्स 2047’ संगोष्ठी का उद्देश्य भारत को एयरोस्पेस क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से रक्षा अनुसंधान और उद्योग के बीच सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह संगोष्ठी भारत की रक्षा क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।